बड़ौत। नगर के मुख्य बाजार में दुकानदार प्रदीप जैन एक कंपनी के नाम के नकली पीवीसी पाइप बेच रहा था। वहां छापा मारकर पाइप बरामद किए गए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
कंपनी के प्रतिनिधि ललित परेवा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि दुकानदार प्रदीप जैन अपनी दुकान पर उनकी कंपनी का ट्रेड मार्क इस्तेमाल कर नकली पीवीसी पाइप बेच रहा है। जांच की गई तो पाइपों पर उनकी कंपनी का ट्रेड मार्क व मिलता जुलता नाम से पाइपों को बेचा जा रहा था। दुकान में भी काफी माल इस ट्रेड मार्क का रखा हुआ था। इन पाइपों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि दुकानदार प्रदीप जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।