फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 10 लाख रुपये हड़पे, तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के शताब्दी नगर में रहने वाले जगपाल सिंह से एक महिला समेत तीन लोगों ने 10 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने अजेंद्र, मनीषा व वेदपाल के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगपाल सिंह ने बताया कि बड़ौत के मनीषा, अजेंद्र व वेदपाल ने उससे 10 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और रुपये देने से साफ इन्कार कर दिया। बताया कि उनके सामने रुपये लौटाने तक जमीन का एग्रीमेंट करने की शर्त भी रखी गई, मगर वह उस पर भी सहमत नहीं हुए। उसने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें