बड़ौत। नगर के आर्य नगर की रहने वाली सोनू से एक लाख रुपये लेकर नहीं लौटाने और वह रुपये वापस मांगने पर धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
सोनू ने बताया कि उसकी ताई के भाई साबिर निवासी सोंटी ने एक साल पहले उससे एक लाख रुपये उधार लिए थे। जब सोनू ने उससे पैसे मांगे तो उसने 50 हजार का चेक दिया और बाकी राशि बाद में देने का वादा किया। सोनू जब चेक लेकर बैंक गई तो बैंक कर्मियों ने चेक को गलत बताकर वापस कर दिया।
इसके बाद वह साबिर के पास नया चेक लेने गई। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसमें पुलिस से शिकायत की गई। सीओ विजय कुमार के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।