बड़ौत। नगर के गुराना रोड पर राशन लेने गई खुशनसीब और उसकी सास वसीसा के साथ डीलर के भतीजे मोनू ने मारपीट कर दी। खुशनसीब का आरोप है कि मारपीट करने के बाद गाली-गलौज कर राशन दिए भगा दिया और दोबारा जाने पर जान से मारने की धमकी दी।
खुशनसीब का आरोप है कि राशन डीलर वासू का भतीजा मोनू पहले भी कई महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर चुका है और राशन नहीं देने पर अक्सर वहां हंगामा होता रहता है। इस वजह से काफी लोगों ने अपने राशन कार्ड दूसरे डीलर के यहां जुड़वा लिए हैं। इस मामले में जांच अधिकारी एसआई सचिन कुमार का कहना है कि बुधवार को मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।