फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नेशनल हाईवे पर अमीनगर सराय मोड के पास एनएचएआई के प्रोजेक्ट सुधीर बैसला को गाड़ी से टक्कर मार दी गई। इसका विरोध करने पर कर्मचारियाें के साथ मारपीट की गई। इस मामले में एनएचएआई कर्मी रोहित कुमार ने दीपक बामनौली समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रोहित कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को नेशनल हाईवे पर अमीनगर सराय मोड के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर बैसला कर्मचारियों से काम करा रहे थे। इस दौरान कई गाड़ियां बेरिकेडिंग तोड़कर आगे आ गई और प्रोजेक्टर मैनेजर को टक्कर मार दी। आरोप है कि गाड़ियों ने नीचे उतरने के बाद 15 से 20 लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उनमे से एक युवक ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए अपना नाम दीपक बामनौली बताया। विवेचनाधिकारी एसआई विकास चौहान का कहना है कि दीपक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें