फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यूट्यूबर हर्ष छिकारा व पिंकी के बीच विवाद निपटाएंगे खाप चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी व हरियाणा के यूट्यूबर हर्ष छिकारा के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग से रविवार को बामनौली में हुआ तनाव कम हो गया। अब इस मामले में खाप चौधरी जल्द ही बैठक करके इसको निपटाएंगे, जिससे भविष्य में दोबारा विवाद नहीं हो।
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत के यूट्यूबर हर्ष छिकारा ने मूलरूप रूप से बामनौली गांव व वर्तमान में गाजियाबाद रहने वाले पिंकी चौधरी से विवाद होने के बाद रविवार को बामनौली पहुंचने की बात कही थी। इस पर ग्रामीण आक्रोशित होकर थांबा चौधरी के साथ सड़क पर आ गए थे। हालांकि हर्ष छिकारा को रमाला पुलिस ने रास्ते में रोककर वापस भेज दिया। इसके बाद ग्रामीण भी थांबा चौधरी देवेंद्र सिंह व गणमान्य लोगों के समझाने बुझाने के बाद वापस घर चले गए थे। हर्ष छिकारा ने वीडियो जारी करके कहा है कि उसने कोई भड़काने वाली बात नहीं की और न ही कोई चैलेंज किया था। उसने सिर्फ अपने समर्थकों से मिलने की बात कही थी, जिसे गलत ले लिया गया था।
वहीं थांबा चौधरी देवेंद्र सिंह ने बताया कि खाप चौधरियों को साथ लेकर दोनों लोगों के बीच जल्द बातचीत कर आपसी मतभेद दूर कराया जाएगा। दोनों पक्षों व ग्रामीणों को समझाया गया कि कोई भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट या वीडियो इस मामले से संबंधित न डाली जाए। वहीं भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि दोनों को समझाने के लिए बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें