फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रांसफार्मर में चोरी का प्रयास, 60 घरों की 12 घंटे आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव के मंसूरपुर मार्ग पर रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर में चोरों ने रविवार की देर रात को चोरी का प्रयास किया। चोरी में असफल होने पर चोर भाग गए। इसके कारण गांव के 60 घरों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गांव में पप्पू शर्मा के मकान के समीप 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार की देर रात चोरों ने बिजली के तार काटकर उसका सामान चोरी का प्रयास किया, लेकिन सामान चोरी करने में असफल होने पर चोर वहां से भाग गए। तार कटने के बाद 60 घरों की 12 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हरिमोहन प्रधान, राममेहर, विनोद शर्मा, सीताराम ने बताया कि सोमवार की सुबह जब खेत में जा रहे थे तो ट्रांसफार्मर पर गई तो वहां तार कटे हुए थे।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया कि बिजली नहीं आने के कारण लोगों को पीने के पानी व पशुओं का चारा काटने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों को भेजकर तार जुड़वाकर बिजली चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें