फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के बड़ौत रोड स्थित एक स्कूल के पास शनिवार की दोपहर को ट्रक की टक्कर लगने से कार में सवार बिट्टू सिंह व कुलदीप घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला निवासी बिट्टू सिंह व कुलदीप कुमार ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर को बागपत में कार लेने के लिए आए थे। वह कार लेकर पानीपत के बाबा खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। जैसे ही बागपत के बड़ौत रोड स्थित एक स्कूल के पास पहुंचे तो अनियंत्रित होकर आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और ट्रक कार को सौ मीटर तक घसीटता ले गया। वहीं टक्कर लगने से ट्रक का सीएनजी सिलिंडर लीक हो गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सिलिंडर को ठीक किया और रिसाव बंद कराया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायलों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें