फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जेल से जमानत पर आने के बाद कभी गांव में नहीं दिखा रवि राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रोहतक के चौहरे हत्याकांड के बाद चर्चा में आए गांगनौली गांव के रवि राठी के बारे में पुलिस हर जानकारी जुटाने में लगी है तो यह भी पता चला कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद रवि कभी गांव में दिखाई नहीं दिखा। उसे कई बार हरियाणा पुलिस तलाश करने भी आई और उसके बारे में जानकारी जुटाई, मगर किसी के पास उसको लेकर कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

गांगनौली गांव के एक लाख रुपये के इनामी रहे प्रमोद राठी के भाई रवि की तलाश में जनवरी 2025 में भी हरियाणा के अंबाला की पुलिस आई थी। अंबाला में 24 जनवरी 2025 को बसपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरबिलास सिंह रज्जू माजरा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें रवि का नाम सामने आने के बाद अंबाला पुलिस ने गांगनौली गांव आकर दबिश दी। साथ ही रवि के घर पर कई दिन तक नजर भी रखी। बसपा नेता की हत्या के मुख्य आरोपी वैंकट गर्ग को भी जॉर्जिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था।
हालांकि बागपत पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है कि बसपा नेता की हत्या में रवि शामिल था या नहीं और अंबाला पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की या नहीं। बसपा नेता की हत्या के बाद भी बागपत पुलिस अलर्ट नहीं हुई और रवि के बारे में जानकारी नहीं जुटाई गई। पुलिस के पास रवि का वर्ष 2015 से पहला आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि जमानत पर बाहर आने के बाद दूसरे राज्यों और जिलों में दर्ज मामलों की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

अब रोहतक के चौहरे हत्याकांड के बाद हरियाणा पुलिस फिर से रवि की तलाश में आई तो बागपत पुलिस को उसकी याद आई। जांच कराने पर पता चला कि पासपोर्ट बनवाने के बाद रवि दुबई घूमने गया और वहां से जॉर्जिया चला गया था। तभी से वहीं रहकर हिमांशु भाऊ गैंग का संचालन कर रहा है। शुक्रवार को गांव में डेरा डाले रही हरियाणा पुलिस ने रवि के कई करीबियों से संपर्क कर जानकारी जुटाने का भी प्रयास किया।

वर्जन-

हरियाणा पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। रवि के बारे में सभी जानकारी पुलिस जुटा रही है। वह बागपत से 50 हजार रुपये का इनामी है। उसे पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-पूर्णेंदु सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें