फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज का ताला तोड़कर 1.08 लाख रुपये और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। चांदीनगर थाने से 100 मीटर दूर स्थित राॅयल इंटर काॅलेज का ताला तोड़कर चोरों ने 1.08 लाख रुपये, बैटरी, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह कॉलेज पहुंचे शिक्षकों को चोरी का पता चला।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक विपिन कुमार निवासी सांकरौद ने बताया कि कॉलेज का चौकीदार शुक्रवार रात घर चला गया था। देर रात कॉलेज के पीछे वाला गेट फांदकर चोर अंदर घुसे। इसके बाद मुख्य गेट पर लगा चैनल तोड़कर कार्यालय में लगे 10 सोलर बैटरी, 1.08 लाख रुपये, कैमरों की डीवीआर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें