फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कैंटर से भिड़ंत होने पर पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां गांव के पास नौ अक्तूबर को कैंटर से भिड़ंत होने पर घायल पिकअप चालक मोहम्मद निसात (45) निवासी मोतीनगर दिल्ली की सोनीपत के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली के मोतीनगर निवासी मोहम्मद इमदाद ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद निसात पिकअप गाड़ी चलाते हैं। नौ अक्तूबर को वह मेरठ से उपकरण लेकर लुधियाना पंजाब जा रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जैसे ही मवीकलां गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रहे कैंटर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसके पिता की पिकअप और कैंटर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से सोनीपत के अस्पताल में भेज दिया गया। हादसे का पता चलने पर काफी तलाशने के बाद पिता की सोनीपत के अस्पताल में मौत होने के बारे में पता चला। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें