फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: युवती को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। क्षेत्र के एक गांव में चिकित्सक के पास से घर जा रही युवती को रास्ते में रोककर दो युवकों ने छेड़छाड़ की और उसका हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने का प्रयास किया। इसमें पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सावन और आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 सितंबर की शाम उसकी बेटी अपने भाई के साथ चिकित्सक के यहां दवाई लेने गई थी। दवा दिलाने के बाद बेटा किसी काम से चला गया, जबकि बेटी अकेली घर जाने लगी। आरोप लगाया कि रास्ते में गांव के सागर और आशीष ने उसकी बेटी को रोककर छेड़छाड़ की और हाथ पकड़कर खींचकर ले जाने लगे। तभी उसकी बेटी शोर मचाकर हाथ छुड़ाकर वहां से भागी और घर पहुंचकर पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने दोनों युवकों के घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उनके साथ अभद्रता कर भगा दिया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें