फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव में शनिवार की सुबह हुए झगड़े में पुलिस ने सपा के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुरसलीन उर्फ काला विधूड़ी समेत 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी, जबकि दूसरे दिन भी दोनों पक्षों के लोगों में तनातनी का माहौल बना रहा। तीन घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी समयदीन ने बताया कि उनके परिवार की गांव के ही इमरान के परिवार के साथ 20 साल से रंजिश चल रही है। शनिवार की सुबह उसके भतीजे सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुरसलीन उर्फ काला और कोकब खेत में धान की फसल पर स्प्रे कर रहे थे, तभी इमरान, ताहिर, सारिक, शाहरुख, सादिक साबिर और वसीम लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचे लेकर खेत में पहुंचे। जिन्होंने पुरानी रंजिश में मुरसलीन और कोकब पर हमला कर दिया।
दूसरे पक्ष के इमरान ने सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष मुरसलीन पक्ष के लोगों पर हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया। इमरान की तहरीर पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष मुरसलीन उर्फ काला, कोकब, नसीम, बादल और अनस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें