फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नलकूपों में हुई चोरियों में शामिल दो सगे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। रंछाड़ और गलहेता समेत अन्य गांवों के नलकूपों में हुई चोरी में शामिल सुहेल और उसके भाई शोएब निवासी बरनावा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से केबल के टुकड़े, क्षतिग्रस्त स्टार्टर, चार कटआउट, दो कंट्रोलर, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरी में शामिल वाहिद निवासी मोहल्ला जोगियान सरधना जिला मेरठ को चार दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि बरनावा गांव का शोएब और उसका भाई सुहेल वहां से भाग गए थे। दोनों रंछाड़ गांव के वीरसैन समेत चार किसानों के नलकूपों और गलहेता गांव के मोनू त्यागी समेत अन्य किसानों के नलकूपों में हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे। इस मामले में जांच अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि गिरफ्तार किए गए चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें