फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रंजिश में प्रधान पक्ष के बेटे पर हमला, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। खैला गांव में पुरानी रंजिश में प्रधान गीता के बेटे रोबिन पर हमला कर दिया गया। इसमें प्रधान गीता ने हमलावर पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हमलावर सुमित को गिरफ्तार करके पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन

खैला गांव की प्रधान गीता ने बताया कि पड़ोस का सुमित और उसके परिवार वाले अपने मकान की छत से उसके बेटे रोबिन के साथ रविवार को गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध करने पर सुमित और उसके परिवार वालों ने रोबिन पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि सुमित पिस्टल लेकर आया और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। झगड़े की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई, जिसमें सुमित पिस्टल निकालता हुआ नजर आ रहा है। आरोप लगाया कि कैमरा देखते ही हमलावर के परिजनों ने पिस्टल लेकर छिपा ली। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि जांच में फायरिंग होना नहीं मिला। दोनों पक्षों में पहले भी झगड़े हो चुके हैं, जिसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सुमित को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद करने के बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें