फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 16 वर्षीय किशोरी ने 10 दिन पहले बेटे को जन्म दिया। इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी दानिश निवासी उमरपुर जिला मुजफ्फरनगर को हिमाचल के मंडी जिले से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर रह रही थी। बताया कि मार्च माह में दानिश निवासी उमरपुर जिला मुजफ्फरनगर किशोरी को घुमाने के बहाने अपने साथ राजस्थान के भरतपुर लेकर चला गया।
भरतपुर में किशोरी को छोड़कर आरोपी भाग गया, जो राजस्थान पुलिस को मिल गई। राजस्थान पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेजकर उसके परिवार वालों को जानकारी दी। परिवार वाले उसे लेकर घर आ गए।
विज्ञापन

बताया कि जून माह में किशोरी के गर्भवती होने के बारे में परिवार वालों को पता चला। उन्होंने जून माह में आरोपी दानिश के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 10 दिन पहले किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बारे में पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो वह घर नहीं मिला। इस मामले के विवेचनाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि आरोपी दानिश को हिमाचल के मंडी से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
किशोरी और नवजात की हालत ठीक : बताया गया कि किशोरी का प्रसव घर में हुआ है। प्रसव के बाद निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। अब दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं किशोरी के परिवार वाले बच्चे का पालन-पोषण खुद करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें