अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर रतनपुरी गांव के पास रविवार रात चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। तभी चालक सुरेश निवासी नेक नमपुर जिला हापुड़ ने कार से कूदकर जान बचाई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने भी हादसे की जांच की।
हापुड़ जिले के नेक नमपुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि रविवार को चार धाम की यात्रा से वापस आते समय बागपत में अपनी बहन के यहां रुक गया था। रविवार रात में मेरठ से सवारी लेकर देहरादून जाना था। रविवार रात करीब 11 बजे बागपत से मेरठ जाते समय जैसे ही रतनपुरी गांव के पास पहुंचा तो कार के बोनट में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बोनट में आग की लपटें उठने लगी और अंदर भी आग फैलने लगी। तभी उसने हाईवे पर बीच में गाड़ी रोककर कूद गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जानकारी हासिल की। आग जलने के बाद हाईवे पर किनारे खड़ी कराई गई। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसका चालक सुरक्षित है। चालक तहरीर दिए बिना ही चला गया।