फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टेंट व्यापारी के घर से एक लाख और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। पांची गांव में टेंट व्यापारी संजय के घर के कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। इसकी सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी। टेंट व्यापारी की पत्नी रोशनी ने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

पांची निवासी रोशनी ने बताया कि उसके पति टेंट व्यापारी संजय कुमार 30 जुलाई को कांवड़ लेने हरिद्वार चले गए थे, जबकि बेटियां रिश्तेदारी में गई हुई हैं। वह घर में अपने बेटे अंकुर के साथ रहती हैं। आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने बेटे अंकुर के साथ घर का ताला लगाकर खेत से पशुओं का चारा लेने गई थीं। तीन घंटे बाद वापस घर आई तो बाहर का ताला खोलने के बाद अंदर पहुंचे तो दोनों कमरों के ताले टूटे हुए मिले। कमरों में रखी अलमारी भी खुली हुई मिली। इसके अंदर रखे एक लाख रुपये, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, दो जोड़ी सोने के कुंडल व दो-दो जोड़ी चुटकी समेत अन्य जेवर चोरी मिले। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें