फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 50 हजार रुपये के इनामी ने हापुड़ न्यायालय में आत्मसमर्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्कूल निदेशक से रंगदारी मांगने और एक युवक से मोबाइल लूट की घटना में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी जावेद रटौल ने एक मामले में हापुड़ के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसका पता चलने पर पुलिस ने बी वारंट पर आरोपी को बागपत न्यायालय में तलब कराने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

रटौल के रहने वाले 50 हजार रुपये के इनामी जावेद पर हत्या, जानलेवा हमला करने, लूटपाट समेत अन्य घटनाओं के 20 मामले दर्ज हैं, जो अब बुलंदशहर जिले के नंगला गोविंदपुर में रह रहा है। 22 अप्रैल को सीबीएसएम पब्लिक स्कूल दाहा के निदेशक कृष्णपाल को फोन करके 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। साथ ही रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा रितेश निवासी मांगरौली का ईंट भट्ठे से लौटते समय मोबाइल लूट लिया गया था।
दोनों मामलों में जावेद का नाम प्रकाश में आया। कुछ दिन पहले डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जावेद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सीओ अंशु जैन ने बताया कि हापुड़ के एक मामले में भी जावेद वांछित चल रहा था। उसमें उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अब उसे बी वारंट पर यहां लाया जाएगा और फिर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें