फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, जीजा-साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर आईसीआईसीआई बैंक के पास बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे कैंटर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार बागपत के केतीपुरा की नई बस्ती निवासी साहिल (22) और पुराना कस्बा मिर्धानपुर निवासी उसके साले शादाब (25) की मौत हो गई, जबकि भूसे की ट्रॉली पर बैठा उसका बड़ा भाई समीर बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद चालक अपना कैंटर छोड़कर भाग गया।
शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी समीर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह अपने छोटे भाई साहिल और उसके साले शादाब के साथ हरियाणा से भूसे की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

रात में आईसीआईसीआई बैंक के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में खड़ी करने लगे। तभी पीछे से आए कैंटर ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे साहिल और शादाब को बाहर निकाला।
विज्ञापन

शादाब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल साहिल का सीएचसी में उपचार कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई। इससे वहां जाम लग गया। हादसे की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर जाम खुलवाया। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। इसमें प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कैंटर चालक का पता लगाया जा रहा है।
दो बच्चों का पिता था साहिल : केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती निवासी साहिल के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।
वह अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि शादाब छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें