फोटो स्टारपरफॉमर्र के लिए : पुलिसकर्मी को दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े: (सीन दो) बागपत के राष्ट्
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर लव जिहाद का पुतला छीनने से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिपाही संदीप कुमार की पिटाई कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। ड्यूटी नहीं होने के बाद भी वह बिना वर्दी वहां पहुंचकर पुतला छीन रहा था। इसके बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ विजय चौधरी की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने सिपाही संदीप कुमार को लाइनहाजिर कर दिया।
बजरंग दल के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष यशपाल शास्त्री के नेतृत्व में लव जिहाद का पुतला जलाने राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ता खड़े होकर पुतला जलाने की तैयारी करने लगे, तभी बिना वर्दी के वहां आए कोतवाली में तैनात सिपाही संदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और सिपाही संदीप कुमार से भिड़ गए। उन्होंने सिपाही पर घूंसों से हमला कर दिया। वहां खड़े यातायात पुलिस के सिपाहियों ने सिपाही संदीप कुमार को बचाकर एक तरफ किया। कार्यकर्ता तब भी पीछा करके मारपीट करते रहे और सिपाही संदीप के कपड़े फट गए। इस दौरान दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई हुई। सिपाही संदीप कुमार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वह सिपाही पर कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाकर धरना देकर बैठ गए। आधा घंटा तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। इसकी सूचना पर आए सीओ विजय चौधरी और सीओ यातायात विजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराकर जाम खुलवाया। इस दौरान जाम में फंसने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।