फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुड़भा और टटीरी में 15 नलकूपों में चोरी, सिंचाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। चोरों ने दुड़भा और अग्रवाल मंडी टटीरी के खेतों में लगे 15 नलकूपों में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। इससे 500 बीघा फसल की सिंचाई ठप हो गई। किसानों ने आक्रोश जताते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। शिकायत मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुड़भा गांव निवासी किसान विशाल शर्मा और आकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने उनके नलकूप का ताला तोड़कर चोरी की। वहां से चोरों ने मोटर, स्टार्टर, केबल, कृषि यंत्र समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा तार निकालने के लिए फर्श भी तोड़ दिया। चोरों ने पुराना कस्बा निवासी किसान गोपी, राजबीर चौहान, ओमबीर के नलकूपों के ताले और दीवार तोड़कर चोरी की, जबकि दो नलकूपों के ताले तोड़ दिए।
इनके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी किसान रणवीर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह मुकेश से चाबी लेने नलकूप पर गया था। नलकूप पर देखा तो ताला टूटा हुआ मिला। वहां से केबल, उपकरण समेत अन्य सामान चोरी मिला। उनके अलावा कस्बे के ही राजू, करतार, पवन, आनंदपाल, तरुण, नेपाल और रविंद्र समेत नौ किसानों के नलकूपों में चोरी की गई। इसमें जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें