फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पाबला में घर में घुसकर दो बहनों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव में 26 जनवरी की सुबह पड़ोसियों ने घर में घुसकर मंजू और उसकी बहन मौनी पर हमला कर दिया। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात हमलावर लीलू, रवि, अमित, संजू देवी और एक अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पाबला बेगमाबाद गांव निवासी मंजू ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह अपने घर में बैठी हुई थी। तभी मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी लीलू, रवि, अमित, संजू देवी और एक अज्ञात महिला ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसकी बहन बचाने के लिए आई तो उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया। अन्य लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें