फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिटौड़े में जलाए शव की पहचान करने के लिए गुमशुदा लोगों की कुंडली खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाघू गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास बिटौड़े में पेट्रोल डालकर जलाए गए शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। इसके चलते पुलिस ने गुमशुदाओं की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने 12 गुमशुदाओं के घर जाकर जांच की और बाघू संतोषपुर में भी पूछताछ की।
विज्ञापन

बाघू गांव में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास भाकियू भानू के जिला प्रभारी जगत सिंह के खेत में बुधवार रात एक युवती की हत्या कर शव बिटौड़े में पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। पुलिसकर्मियों को बिटौड़े के पास से सैंडल, लिपिस्टिक और तेल के पाउच पड़े हुए मिले। शव मिलने का पता चलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उपलों की रराख में युवती के कुंडल भी मिले। पुलिस अधिकारियों ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके चलते एसपी सूरज कुमार राय ने इसमें चार टीमों को लगाया। पुलिस की टीमें प्रेम संबंधों को लेकर हत्या करने समेत कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। इसके चलते ऐसी युवतियों और महिलाओं का ब्योरा जुटाया गया, जो पिछले एक महीने में लापता हुई है और अभी तक तलाशी नहीं जा सकी।
वर्जन-
मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बागपत के अलावा आसपास के जिलों में भी संपर्क किया जा रहा है। -सूरज कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें