रटौल। घिटोरा गांव के भाजपा नेता करतार सिंह के पोते बीए के छात्र विवेक (21) बृहस्पतिवार दिल्ली में सड़क हादसे में घायल हो गए, जिनकी देर रात गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
घिटोरा गांव निवासी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य करतार सिंह का पोता विवेक दिल्ली के श्यामलाल कॉलेज में बीए के छात्र थे, जो अपनी स्कूटी से कॉलेज जाते थे। बृहस्पतिवार को कॉलेज से वापस लौटते समय दिल्ली में मंडौली के पास स्कूटी में दूसरी स्कूटी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने गाजियाबाद के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।