फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छप्पर में आग लगने से गाय, भैंस और कुत्ते की जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्मशान घाट के पास स्थित इस्लामनगर कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह पशुपालक अकबर के छप्पर में अचानक आग लग गई। इससे छप्पर में बंधे गाय, भैंस और कुत्ते की जलने से मौत हो गई, जबकि एक गाय और एक भैंस झुलस गए।
विज्ञापन

इस्लामनगर कॉलोनी निवासी अकबर ने बताया कि उसने इस्लामनगर कॉलोनी में प्लॉट खरीदा था। उसमें छप्पर डालकर पशु बांध रखे थे। शुक्रवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने छप्पर में आग लगने के बारे में बताया। उसने वहां पहुंचकर देखा तो छप्पर जलता हुआ मिला। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग में जलने से छप्पर में बंधी एक गाय, एक भैंस और कुत्ते की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसील और पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
अकबर ने बताया कि आग लगने से पांच लाख रुपये से अधिक नुकसान हो गया। उसने अफसरों से नुकसान का मुआवजा कराने की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें