फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हलवाई पर दुकानदार के बेटे से मारपीट का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के बड़ा बाजार निवासी दुकानदार रवि गुप्ता के बेटे के साथ मारपीट कर दी गई। इसमें हलवाई पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बड़ा बाजार निवासी दुकानदार रवि गुप्ता ने बताया कि शहर के एक स्कूल में उसका बेटा कक्षा सात में पढ़ता है, जहां स्कूल का काम कराने को लेकर दूसरे छात्र के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार शाम उसका बेटा बाजार में दुकान पर सामान लेने जा रहा था, तभी एक हलवाई ने उसके बेटे को पकड़कर डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। इसका पता चलते ही व्यापारी इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंच गए। उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस ने घायल छात्र का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें