फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना में कूदने वाला जुनैद नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोस्तों से 500 रुपये की शर्त लगाकर निवाड़ा पुल से यमुना नदी में कूदने वाले जुनैद का बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार को पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने दिनभर यमुना में सर्च अभियान चलाया। उधर, जुनैद के परिजन और ग्रामीण किनारे पर डेरा डालकर बैठे रहे।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव निवासी जुनैद बुधवार को अपने चार-पांच दोस्तों के साथ हरियाणा व यूपी को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बने पुल पर घूमने आया था। तभी जुनैद की अपने दोस्तों के साथ पुल से यमुना नदी में कूदकर किनारे पर बाहर निकलने की 500 रुपये की शर्त लग गई। इसके बाद जुनैद यमुना नदी में कूद गया और थोड़ी देर बाद यमुना में डूब गया। इसके बाद देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह फिर से पुलिस और गोताखोरों की टीम ने जुनैद की तलाश की। उधर, पुलिस ने शर्त लगाने वालों से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि यमुना में डूबने वाले जुनैद की तलाश की जा रही है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें