फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। खर्चे के लिए रुपये मांगने पर पति ने अमतुल के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसमें पीड़िता ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अमतुल ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री है और परिवार में पांच बच्चे हैं। उसका पति काफी समय से काम पर जाने के बहाने इधर उधर घूमकर शाम को घर आ जाता था। आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसने अपने पति से काम पर जाने और घर के खर्चे के लिए रुपये लाने के लिए कहा। इसको लेकर पति ने मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें