रमाला। असारा गांव में बुधवार रात चोरों ने दिल्ली पुलिस के दारोगा मोहम्मद हसन और पड़ोसी परवेज के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
असारा निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात दारोगा मोहम्मद हसन ने बताया कि दो दिन पहले उनका परिवार घर का ताला लगाकर दिल्ली चले गया था। बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार के साथ घर पहुंचे तो घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले। कमरों के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। कमरों की अलमारी से 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर व कपड़ों समेत अन्य कीमती सामान चोरी मिला। उनके पड़ोसी परवेज ने बताया कि वह परिवार के साथ हरियाणा गया हु्ए थे। वहां से वापस लौटे तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर में रखे चार हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े चोरी मिले। एक रात में दो घरों में चोरी होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश भी जताया और पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।