फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चोरों ने चलते ट्रक से दाल के बोरे चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा चौकी के पास से नैथला जाने वाले मार्ग पर चोरों ने शौकीन निवासी कसेरवा जिला मुजफ्फरनगर के ट्रक से सात बोरे दाल के चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर चोरी की घटना का पता चला।
विज्ञापन

शौकीन ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार नासिर के ट्रक में चार जुलाई को नरेला मंडी से 17 टन दाल लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। निवाडा पुल पर खड़े कुछ लोगों ने आगे जाम लगा होने की जानकारी देते हुए नैथला मार्ग से भेज दिया। नैथला मार्ग पर वह अपना ट्रक धीमी गति से लेकर गया। इसके बाद मुजफ्फरनगर मंडी में ट्रक पर बंधी तिरपाल फटी हुई और दाल के सात बोरे कम मिले। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो नैथला मार्ग पर दाल बिखरी हुई मिली। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें