फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा/छपरौली। जिले में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, शुक्रवार शाम काठा-खेकड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

काठा-खेकड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचर के दौरान उसकी मौत हो गई। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक की पहचान करने का प्रयास भी किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके अलावा शामली जिले के कनियान गांव निवासी नितिन ने बताया कि उसके पिता परमाल सिंह 30 जून को छपरौली से गांव वापस लौट रहे थे। रठौड़ा नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के अस्पताल में घायल पिता का उपचार कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उधर, शेरपुर लुहारा गांव निवासी मोहित सरोहा ने बताया कि 24 जून को उसका भाई सुनील सरोहा सामान लेने के लिए रेहड़ी लेकर छपरौली जा रहा था। चांदनहेड़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दो घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तीसरे की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें