फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन में दीपक की हत्या में 20 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार रात सीट को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर खेकड़ा के अहिरान मोहल्ले के दीपक की हत्या के मामले में जीआरपी ने पांच नामजद समेत 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें खेकड़ा व बसी गांव के पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और वर्तमान में मोहल्ला अहिरान निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार रात दिल्ली में दुकान पर नौकरी करने के बाद अपने जीजा दीपक यादव, उसके दोस्त नितिन समेत अन्य युवकों के साथ पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर वापस खेकड़ा लौट रहा था। ट्रेन जैसे ही फखरपुर रेलवे हाल्ट पर रुकी तो उनका एक साथी नीचे उतरकर अपने गांव चला गया।
वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि फखरपुर से ट्रेन चलते ही खेकड़ा और बसी के 15-20 युवक आए और उनको सीट से उठाने का प्रयास करने लगे। सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में उन्होंने उसके जीजा दीपक को पीटना शुरू कर दिया। उसने और नितिन ने दीपक को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। हमलावरों की पिटाई से उसके जीजा दीपक यादव की ट्रेन में मौत हो गई। इसके बाद खेकड़ा पहुंचते ही हमलावर ट्रेन धीमी होते ही कूदकर भाग गए।
विज्ञापन

दीपक की तहरीर मिलने पर बड़ौत जीआरपी थाने में संजीव, राहुल, विशाल निवासी बसी, प्रियांशु निवासी निर्भय एंक्लेव और सिद्धार्थ निवासी मोहल्ला रैदासपुरी खेकड़ा और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद जीआरपी ने चेकिंग के दौरान संजीव, राहुल, विशाल, प्रियांशु और सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपियों ने सीट को लेकर हुए विवाद में पिटाई करने की बात बताई है। उधर, मारपीट में घायल मृतक के साले वीरेंद्र और दोस्त नितिन का भी उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें