बागपत। नयागांव उर्फ हमीदाबाद गांव में अमित और उसके भाई पर हमला कर दिया गया। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अमित ने बताया कि साझे की दीवार का समझौता होने के बाद भी पड़ोसी रंजिश रखते हैं। आरोप लगाया कि 10 जून की रात में उसका भाई दीपक घर जा रहा था, तभी पड़ोसी सुखपाल, मुकेश, बिजेंद्र, लोकेंद्र ने अन्य परिवार वालों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। शोर सुनकर वह दीपक को बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से अमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर हमलावर तीन सगे भाई वेदपाल, सुखपाल, बिजेंद्र, राजा, लोकेंद्र और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।