फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पागल कुत्ते ने दो घंटे में 15 को काटा, एक बच्चे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे स्थित गुर्जर कॉलोनी में पागल कुत्ते ने गली में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से घायल एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, कुत्ते ने दो घंटे में बच्चों समेत 15 पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते की दहशत में लोगों ने अपने बच्चों को बाहर खेलने से रोक दिया और कुत्ते को पकड़वाने की मांग की। शहर की गुर्जर कॉलोनी में रहने वाले यासीन ने बताया कि उसका भतीजा जिशान (8) बुधवार दोपहर घर के पास दूसरे बच्चों के साथ खाली प्लॉट में खेल रहा था। तभी एक पागल कुत्ता वहां आ गया और उसके भतीजे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने जिशान की नाक और सिर में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और काफी देर तक नोचता रहा। साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर कुत्ते के हमले के बारे में बताया तो परिवार वालों ने वहां जाकर कुत्ते को भगाकर जिशान को बचाया। तभी कुत्ते ने उसके भाई आसिफ पर हमला कर कमर में काटकर घायल कर दिया। उन्होंने कुत्ते को वहां से भगाया तो गली से गुजर रहे एक व्यक्ति का पैर पकड़ने का प्रयास किया, किसी तरह उसने एक मकान में घुसकर खुद को बचाया। इसके बाद कुत्ते ने मोहल्ले की बच्ची सोनिका, इनाया, अख्तर, जाहिद, इमरान समेत 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिनका सीएचसी, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। कॉलोनी के लोगों के भगाने पर कुत्ता जंगल की तरफ भाग गया। लोगों ने बताया कि पागल कुत्ता कई दिन से कॉलोनी में घूम रहा था।

बच्चे का चेहरा हुआ खराब, होगी सर्जरी
कुत्ते के हमले से जिशान के चेहरे पर कई जख्म हो गए हैं। इसमें जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया। चिकित्सकों का मानना है कि बच्चे के चेहरे पर कई जख्म होने के कारण उसकी सर्जरी भी करानी पड़ेगी।
विज्ञापन

-
-वर्जन
- कुत्ते के हमले से घायल किशोर का उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया। उसके सिर और चेहरे पर कुत्ते के दांत लगे हुए थे। गर्मी के मौसम में अभिभावक गली मोहल्लों में रहने वाले कुत्तों से बच्चाें को दूर रखें। -डा. विजयप्रकाश, जिला अस्पताल

वर्जन
पागल कुत्ते के हमले से बच्चों के घायल होने का मामला जानकारी में नहीं है। गुर्जर कॉलोनी में टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा और बच्चों पर हमला करने वाले कुत्ते को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन

-केके भड़ाना, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें