शामली। बाबरी पुलिस ने जिला कारागार से पुलिस अभिरक्षा में लाए जानलेवा हमला करने के आरोपी की निशानदेशी पर तमंचा, कारतूस बरामद किया।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को बिजेंद्र निवासी गांव रायपुर के साथ गांव के सुहेल व उसके तीन अन्य साथियों द्वारा गाली गलौच करते हुए तमंचे से फायर किया था। बाबरी थाने पर जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 19 सितंबर काे बाबरी पुलिस ने आरोपी फरीद उर्फ नबील व शहजाद निवासी रायपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने सुहेल को जिला कारागार मुजफ्फरनगर से रिमांड पर लाकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया।