फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार अलग-अलग मामलों में पांच दोषियों को सजा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। न्यायालय ने चार अलग-अलग मामलों में पांच दोषियों को सजा सुनाई।
विज्ञापन


2014 में थाना झिंझाना पर सोनी उर्फ मोबीन निवासी गुलाम ओलिया थाना गंगोह जनपद सहारनपुर और तैय्यब निवासी बेहड़पुर थाना गंगोह के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों दोषियों को न्यायालय उठने तक के कारावास और 100-100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2016 में थाना झिंझाना पर ब्रह्मपाल निवासी खोड़समा थाना झिंझाना के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने दोषी को 1750 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। तीसरे मामले में 2020 में शामली कोतवाली पर संजय उर्फ संजू निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास की सजा सुनाई। चौथे मामले में 2005 में थाना झिंझाना पर इंदर निवासी ताहरपुर थाना घरौंदा जनपद करनाल हरियाणा के विरुद्ध अवैध शराब का मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को न्यायालय ने दोषी को न्यायालय उठने तक के कारावास और 2000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें