फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संदिग्ध हालात में बैंक कर्मचारी दिल्ली से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर निवासी बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवकुमार (21) दिल्ली में संदिग्ध हालात में लापता हो गया। भाई ने दिल्ली के रूप नगर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। उधर, परिजनों ने गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस कोा भी बैंकर्मी के लापता होने की सूचना दी है।
विज्ञापन

गांव कैल शिकारपुर निवासी शिवकुमार नौ सितंबर की रात करीब आठ बजे से मलिकागंज नई चंद्रावल कॉलोनी से लापता हो गया। वह नागिया पार्क एक्सिस बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करता है। बैंककर्मी के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। लापता के भाई सोनू कुमार ने उत्तरी दिल्ली जिले के थाना रूपनगर थाने पर शिवकुमार के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। शनिवार को बैंककर्मी की मां मुकेश व अन्य परिजनों ने गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचकर बेटे के दिल्ली से लापता होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें