शामली। सात लोगों ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया।
शहर के मोहल्ला पंजाबी काॅलोनी निवासी प्रसन्न कुमार ने शुक्रवार को आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि वे मूल रूप से गांव खानपुर तलवा माजरा का निवासी है। वह नौ सितंबर की रात साढ़े 10 बजे बाजार का कार्य निपटाकर अपने घर के लिए जा रहा था। जब वह गुरुद्वारा के निकट पहुंचा तो सात युवकों ने बिना किसी बात के लाठी डंडों, धारदार हथियार और बेल्ट से हमला कर हमला कर दिया। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नीयत से गंभीर घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर पीड़ित ने पुलिस को चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।