फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर थानाभवन व हरड़ के बीच पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सहारनपुर से शामली होते हुए दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 74024 बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे थानाभवन से रवाना हुई। थानाभवन व हरड़ के बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल हो गया। ट्रेन के चालक व गार्ड घायल युवक को ट्रेन से लेकर शामली स्टेशन पर पहुंचे। शामली स्टेशन पर रेलवे अस्पताल के चिकित्सक को बुलाया। जांच के बाद चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थानाभवन थानाक्षेत्र में हादसा होने के कारण जीआरपी ने थानाभवन पुलिस को सूचना दी। थानाभवन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके पास पहचान संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें