फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिकेट में चमक रहीं जोनमाना गांव की नमिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छोटे से गांव जोनमाना की गलियों से निकलकर क्रिकेट के मैदान पर नमिता खूब चमक रही हैं। नमिता ने साबित कर दिया कि आगे बढ़ने के लिए किसी सुविधा की नहीं, बल्कि हौसले की जरूरत होती है।
विज्ञापन

रोजाना साइकिल पर पांच किलोमीटर का सफर तय कर बड़ौत की शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी में पसीना बहाने वाली नमिता अब उत्तर प्रदेश अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं।
नमिता ने क्रिकेट की शुरुआत सिर्फ पांच साल पहले की थी। वह कम समय में अपने जुनून और मेहनत से इतनी आगे निकल गईं कि आज हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया 2023-24 में अहमदाबाद में खेले गए मुकाबलों में उन्होंने यूपी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। बीसीसीआई अंडर-15 टूर्नामेंट के दौरान नागपुर में मध्य प्रदेश के खिलाफ नाबाद 128 रन की पारी और नोएडा के खिलाफ महज 8 ओवर में बनाए गए 100 रन के सहारे नमिता ने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

उनकी बल्लेबाजी चयनकर्ताओं तक की नजरों में आ गई है। जिस तरह से नमिता उड़ान भर रही हैं तो यह माना जा रहा है कि वह जल्द भारतीय टीम में खेलती दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें