फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: लव प्वाइंट बना शमशान घाट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

Wed, 03 Feb 2021 10:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बड़ौत बावली रोड़ स्थित शमशान घाट इस समय लव प्वांइट बना हुआ है। रोजाना प्रेमी-युगल शमशान घाट पर आते है और घंटों आपस में प्रेम भरी बातचीत करते है। कुछ फोटो व वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे नगरवासियों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली रोड़ पर शमशाम घाट स्थित है। लोग यहां पर अंतिम संस्कार करने आते है, लेकिन पिछलें कुछ दिनों से प्रेमी-युगलों के लिए यह लव प्वाइंट बना हुआ है। देखरेख के अभाव के चलते आए दिन प्रेमी-युगल यहां पर आते है और घंटों प्रेम भरी बातचीत करते है।

इससे अंतिम संस्कार करने वाले लोगों को असहज महसूस हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी कुछ फोटो व वीडियो शमशान घाट पर बैठे प्रेमी-युगलों की वायरल हो रही है। लोगों में विनीत, गौरव, सन्नी, सोनू, मोहित, विकास ने इस पर अंकुश लगाएं जाने की मांग की। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया जल्द ही छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें