फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पटाखों को नष्ट करने के लिए कोर्ट से मिले आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर की शाहनजर कॉलोनी से बरामद किए गए पटाखों को नष्ट करने के लिए पुलिस ने कोर्ट से आदेश लिए हैं। इस्लामनगर की शाहनजर कॉलोनी में 12 अक्तूबर को इसरार की पत्नी अर्शी अपने मकान की छत पर पटाखों को सुखा रही थी। इसी दौरान पटाखों में धमाका होने से अर्शी झुलस गई थी। पुलिस ने इसरार उसके भाइयों तेजान, एजाज, शादाब के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। इसरार और तेजान का चालान किया था। एजाज और शादाब पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे। पुलिस ने घर से चार किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किए थे। पटाखों को नष्ट करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। थाना पुलिस ने बताया कि पटाखों को नष्ट करने के लिए कोर्ट से आदेश मिले हैं। कोर्ट के आदेश पर पटाखों को नष्ट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें