फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर हमला, कार तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। तीन माह पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर युवती पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया तो हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आ गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी हर्षित ने बताया कि फरवरी माह में दिल्ली की युवती के साथ उसने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने बहला फुसलाकर उसकी पत्नी को अपने घर बुलाकर जबरदस्ती दूसरी शादी करा दी। इससे नाखुश उसकी पत्नी सोमवार को उसके पास पहुंच गई। आरोप लगााया कि मंगलवार शाम ससुराल से सास, साला अपने तीन-चार दोस्तों के साथ कस्बे में आ गया। बुलाने पर वह अपनी पत्नी के साथ मिलने गया तो उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी पिटाई कर घायल कर दिया। तभी आसपास खड़े लोगों ने बीच बचाव कराया तो हमलावरों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें