फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर की लाइट में होगी मतगणना

Sun, 25 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में मतगणना में बिजली गुल कर गड़बड़ी करने की आशंका की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए सीडीओ ने मतगणना जनरेटर से ही कराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दावा है कि एक पल के लिए भी बिजली नहीं गुल होने दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार का संदेह पैदा न हो पाएं।
विज्ञापन


शुक्रवार को वार्ड नंबर दस से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सतीश चौधरी ने मलकपुर गांव के कालिंदी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बनाए गए मतगणना केंद्र पर मतगणना के दौरान बिजली गुल कर गड़बड़ी करने का षड्यंत्र रचने की आशंका जताते हुए डीएम को पत्र भेजा।

उन्होंने आशंका जताई कि कुछ क्षणों के लिए बिजली गुल करके बंडलों को इधर से उधर किया जा सकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और बिजली गुल न होने दी जाए। प्रशासन ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पहले तो मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन


उसके अलावा मतगणना केंद्रों पर जनरेटरों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जनरेटर की रोशनी में ही मतगणना कराई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तोगी ने बताया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। हर गड़बड़ी की संभावना को पूरी तरह से समाप्त किया जा रहा है।

दिन रात जनरेटर चलते रहेंगे। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी का कहना है कि गड़बड़ी की संभावना इसी से समाप्त हो जाएगी कि अभी तक किसी को यह भी नहीं पता कि एआरओ और मतगणना कर्मी किस टेबिल पर बैठेंगे। साथ ही उस दौरान पुलिस एवं पीएसी भी मौजूद रहेगी। मतगणना स्थल से लोगों को दूर रखा जाए। पत्र के संबंध में एसपी, आरओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सभी को अवगत करा दिया गया है।

यहां होगी मतगणना
जिले में प्रत्येक ब्लाक पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। खेकड़ा में महामना मालवीय इंटर कॉलेज, पिलाना में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, बड़ौत में कालिंदी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, बागपत में सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज, छपरौली में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और बिनौली में सर्वहितहारी कॉलेज बिनौली में मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें