फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगा जनादेश

Sun, 01 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद के प्रत्याशियों की इंतजार की घड़ियां रविवार को खत्म हो जाएगी। जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल हो जाएगा। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच होगी। मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति माचिस, पेय पदार्थ, बोतल, मोबाइल के अलावा असलहा लेकर नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन


21 जिला पंचायत सदस्य और 514 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के लिए प्रत्याशियों की रविवार सुबह आठ बजे से ब्लाक स्तर पर मतगणना होगी। सिविल पुलिस और पीएसी दो घंटे पूर्व सुबह छह बजे ही मतगणना स्थल पर ही पहुंच जाएगी।

कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल पर बगैर पास और पहचान पत्र के मतगणना स्थल पर नहीं पहुंच पाएगा। मतगणना स्थल से 200 मीटर से कम की दूरी पर प्रत्याशी अपना तंबू नहीं लगा पाएगा। शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सभी मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एएसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मतगणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति मोबाइल, लाइसेंसी असलहा, बीड़ी माचिस, पानी व अन्य पेय पदार्थ नहीं ले जाएगा। किसी के पास इस तरह का सामान मिलता है, तो उनका मतगणना स्थल का पास निरस्त कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी के एजेंट अपनी निर्धारित टेबिल के पास ही रहेंगे, एक दूसरी टेबिल पर मिलते है तो उन्हें उसी समय मतगणना स्थल से बाहर निकाल दिया जाएगा।

कहां-कहां होगी मतगणना
बागपत ब्लाक : एसपीआरसी डिग्री कॉलेज
खेकड़ा ब्लाक :  एमएम इंटर कॉलेज
पिलाना ब्लाक : नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज
बड़ौत ब्लाक : कालिंदी कॉलेज ऑफ एजूकेशन
छपरौली ब्लाक : विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
बिनौली ब्लाक : सर्वहित कारी इंटर कॉलेज

कौन कहां रहेंगे प्रभारी
बागपत। पुलिस व्यवस्था के लिए बागपत ब्लाक के मतगणना स्थल के प्रभारी बागपत व क्राइम ब्रांच सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह, पिलाना ब्लाक के प्रभारी खेकड़ा सीओ श्वेताभ पांडेय, बड़ौत ब्लाक के प्रभारी बड़ौत सीओ सीपी सिंह, छपरौली ब्लाक के प्रभारी रमाला सीओ राजवीर सिंह, बिनौली ब्लाक के प्रभारी पुलिस लाइन सीओ सुधीर कुमार त्यागी और खेकड़ा ब्लाक के प्रभारी क्राईम ब्रांच इंस्पेक्टर सुनील कुमार रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें