फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गांजा बेचते हुए सभासद गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांजा बेचने के मामले में बागपत नगर पालिका के सभासद तालिब निवासी मोहल्ला मुगलपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के पकड़ने पर उसके पक्ष में कई सभासद भी कोतवाली पहुंचे। मगर, पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित सिटी प्लाजा कालोनी के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार रात को थैले में गांजे की पुड़िया लिए हुए तालिब निवासी मोहल्ला मुगलपुरा को गिरफ्तार किया। जो नगर पालिका के वार्ड 18 का वर्तमान सभासद है। पुलिस ने सभासद तालिब के थैले से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया।
पूछताछ करने पर सभासद तालिब ने बताया कि वह दिल्ली के व्यक्ति से गांजा खरीदकर लाता है और उसे यहां लाकर बेचता है। पुलिस के अनुसार गांजा बेचने वाले सभासद तालिब के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

nसभासद से गांजा खरीदकर ले गया था हत्यारा सुमित : सभासद तालिब ने पुलिस को बताया कि बड़ौली गांव में सोमवार रात बुजुर्ग सावित्री की गला रेतकर हत्या करने वाला बेटा सुमित भी तीन दिन पहले उससे गांजा खरीदकर ले गया था।
पुलिस की पूछताछ में सुमित ने सभासद तालिब का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गांजे के साथ पकड़ा गया।
n100-300 रुपये में गांजे की पुड़िया बेचता था सभासद : गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सभासद तालिब ने बताया कि वह पिछले चार महीने से गांजा बेच रहा था। इस दौरान कभी मोहल्ला मुगलपुरा तो कभी दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सौ से लेकर तीन सौ रुपये में गांजे की पुड़िया बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें