फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक क्यामपुर गठीना में घूमता रहा कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर का कोरोना पॉजिटिव सफाई कर्मी तीन घंटे तक क्यामपुर गठीना गांव में रहकर लौट गया। इस बीच वह दस लोगों के संपर्क में आया। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डेरा डाल लिया है। दस लोगों की सैपलिंग की गई। इन दस लोगों सहित 46 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

बागपत के क्यामपुर गठीना गांव का युवक चाचा नेहरू अस्पताल दिल्ली में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। वह गाजियाबाद के बेहटा हाजीपुर में परिवार सहित रहता है। आठ मई को अस्पताल की ओर से युवक का सैंपल लेकर उसे बेहटा हाजीपुर में होम क्वारंटीन किया गया था। मगर, युवक लॉकडाउन और होम क्वारंटीन के नियम तोड़कर नौ मई को क्यामपुर गठीना गांव पहुंचा और तीन घंटे तक गांव के लोगों के बीच रहा। यहां से राशन लेकर युवक बेहटा लौटा तो रात में ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया। बागपत के स्वास्थ्य विभाग को 12 मई को इसकी जानकारी दी गई। इससे यहां हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने दो टीमों का गठन कर गांव का सर्वे कराया और कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले दस लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। इसके अलावा गांव के अन्य 36 लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि 12 मई को गांव में कोरोना पॉजिटिव युवक के आने की जानकारी मिली थी। घर-घर का सर्वे कराया है। गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया है। होम क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें