फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और दिल्ली से जिले में प्रवेश करने वालों की हुई कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और दिल्ली से जिले में प्रवेश पर की कोरोना जांच
विज्ञापन

हरियाणा और दिल्ली से जिले में प्रवेश करने वालों की हुई कोरोना जांच
- दो सौ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, जारी रहेगा अभियान
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की। इसके अलावा नगर में रेहड़ी, ठेले व दुकानदारों की सैंपलिंग कराई। निवाड़ा चेकपोस्ट, होलिका चौक और राष्ट्रवंदना चौक पर बाहर से आने वालों के नमूने लिए। डूंडाहेड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को होलिका चौक, राष्ट्रवंदना चौक व निवाड़ा चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने हरियाणा से जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की कोरोना जांच की गई। होलिका चौक पर बाजार में आने वाले लोगों की जांच की गई। नगर के वंदना चौक पर मेरठ व दिल्ली से आने वाले यात्रियों के नमूने लिए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्र्गत बुधवार को निवाड़ा चेक पोस्ट, नगर के होलिका चौक, राष्ट वंदना चौराहेपर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की गई। इसके अलावा नगर में स्ट्रीट वेंडरों व दुकानदारों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें