बागपत। जिले में संक्रमण घट रहा है। बुधवार को तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2021 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मिले लोगों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया। सीएमओ दिनेश कुमार का कहना है कि संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। हालांकि सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है। संवाद